हुसैनगंज में दो दिन से बीमार पूर्व बीडीसी की हुई असामयिक मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के बड़रम पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य सह कुतुबछपरा के दाता नगर निवासी अब्दुल्लाह शाह की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई है. इस संबंध में बताया जाता है कि उन्हें दो दिन पूर्व बुखार की शिकायत थी. परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान को उनकी मौत हो गई. उनकी असामयिक मौत से प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई है. उल्लेखनीय है कि पूर्व बीडीसी अब्दुल्लाह शाह 2001में पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 15 से पहली बार जीतकर अपने पंचायत का प्रतिनिधित्व किया था.

साथ ही उनके नाम से जनवितरण प्रणाली के दुकान भी चलता था. वहीं इण्डो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भी थे. उनके संबंध में ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव सरवर जमाल ने बताया कि अब्दुल्लाह बहुत ही नेक और सामाजिक ब्यक्ति थे. उनके मौत से ट्रस्ट को बहुत क्षति हुई है.वे अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन पुत्र छोड़ गए हैं. जिसमें बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है एवं दो अविवाहित हैं. उनके असामाजिक मौत पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुतुबुद्दीन अहमद, परवर अहमद सहित क्षेत्र संख्या 15 के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य व प्रखण्ड प्रमुख राजाराम साह ने उनकी मौत पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026