Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लकड़ी नबीगंज में शौहर हसन इमाम ने अहलिया तैफून खातून को मौत के घाट उतारा, प्राथमिकी दर्ज

पुलिसिया अनुसंधान तेज, सभी आरोपित फरार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी शरीफ टोला मे अब्दुल गफूर के घर से  बरामद मृतका के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में शौहर, ससुर, सास, देवर ,तथा अन्य चार लोगों को आरोपित किय है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बलथरा निवासी मृतका के पिता अली अहमद अंसारी ने बताया है कि 19 जून 2014 को मैं अपनी बेटी तैफून खातून की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से लकड़ी शरीफ टोला निवासी अब्दुल मन्नान के पुत्र अब्दुल गफूर के साथ किया था। शादी के बाद से ही उसके ससुर, शौहर, देवर एवं सास द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ना से तंग आकर मेरी बेटी ज्यादातर मेरे घर रहती थी।

घटना के 1 दिन पहले उसके शौहर ने घर से बुलाकर ले गए थे। 8 जनवरी को मुझे सूचना मिली की मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना पर जब मैं अपने पुत्र हसन इमाम के साथ लकड़ी पहुंचा तो देखा कि मेरी बेटी को उक्त लोगों द्वारा रस्सी के सहारे लटका कर फांसी का रूप दे दिए है। तथा घटना को अंजाम देने के बाद घर के सभी सदस्य लापता हो गए हैं।मेरी बेटी के एक पुत्री व एक पुत्र को भी गायब कर दिया गया है।दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने दावा किया है कि मेरी पुत्री की हत्या की गई है।उधर दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने अपना अनुसंधान तेज करते हुए कांड के नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026