Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा में आरा मशीन की दुकान में चोरी कर रहे युवक को स्थानीय लोगो ने पकड़कर जमकर की धुनाई

  • पुलिस ने चोरी की सामान को कराया बरामद
  • मामला: मैरवा नगर के मेन रोड स्तिथ केनरा बैंक के समीप की

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मैरवा नगर के मेन रोड स्तिथ केनरा बैंक के समीप स्तिथ आरा मशीन में मंगलवार की अहले सुबह चोरी कर रहे युवक को स्थानीय लोगो ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर चोरी की सामान को बरामद करा लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान मिसकरहि मुहल्ले के संजू मियां के पुत्र भुवर मियां के रूप में हुई है. इस मामले में आर मशीन मालिक देवेंद्र शर्मा ने थाना में आवेदन दिया है.

अपने दिये गये आवेदन में लिखा है कि मेरे दुकान में लगें बैट्री, साइकिल, पंखा समेत अन्य समान की चोरी कर  रहा था.जो चोरी कर समान ले जाने के दौरान स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया.जिसके बाद सूचना मिलने पर मालिक मौके पर पहुंच कर समान की पहचान कर पुलिस को सूचना दिया. इस संबध में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चोर को गिरफ्तार कर चोरी की समान को बरामद कर लिया गया है. वह इसके पूर्व में जेल जा चुका है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026