Siwan News

सजल ने सजाया माता का दरबार, रातभर जागरण में झुमे लोग

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लहेजी गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में गुरुवार की रात गायक रमेश सजल व गायिका चंदा शर्मा ने माता का दरबार सजाया। साथ ही जागरण में रातभर लोगों को देवी गीत सुनाकर तालियां बटोरी। जागरण की शुरुआत विधिवत पूजा व मत्रोच्चारण से आचार्य ने कराया। सजल के …जईसे माई दिहलु हमारा कुल के दियानवा एगो बेटियों दे देतु, … सब झुमो नाचो गांवो और जम के बजाओ ताली गीत पर लोग झुमने को मजबूर हो गए। वहीं चंदा के … मईया मोरी दुलरी सिरहानवा पंखा डोले हो लाल गीत पर महिलाओं ने जमकर ठुमका लगाई। बीच-बीच में माता रानी, राधा-कृष्ण, महावीर, साई बाबा सहित तरह-तरह की झांकी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। कृष्ण-सुदामा का दृश्य भक्तों के मन को मोह लिया। उदय प्रकाश सिंह उर्फ मुरारी सिंह ने कहा कि जहां भी माता का जागरण होता है, और भक्त पूरी रात भजन को सुनते है। उनकी हर मनोकामना माता पूर्ण करती है। कार्यक्रम में संतोष सिंह, विपीन सिंह, अमित कुमार सिंह, आनंद सिंह पिंटू, निरज कुमार सहित काफी संख्या में माता के भक्त शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026