परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर मिश्रौली गांव में शुक्रवार की शाम घास काटने के विवाद में एक दंपती को कुछ लोगों ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वार करने वाले गांव के ही पिता-पुत्र बताए जाते हैं। घायलों में विद्या यादव तथा उनकी पत्नी लालती देवी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर मिश्रौली गांव में गांव के ही अशोक यादव और विद्या यादव के बीच घास काटने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस पर अशोक यादव ने विद्या यादव ने धारदार हथियार से वार कर दिया। इस पर उसे बचाने आई उसकी पत्नी लालती देवी को वार कर घायल कर दिया और घटना का अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। घायलों को चिल्लाने पर उसके परिजन एवं ग्रामीण पहुंचे और इलाज के लिए हुसैनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सक द्वारा घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…