परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर प्रखंड के सरेयाश्रीकांत निवासी शिवपूजन राय के पुत्र जितेंद्र राय की मौत इलाज के लिए सिवान जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। वह शुक्रवार को दो ट्रकों के बीच आने से घायल हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। शनिवार को जितेंद्र राय का शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मां मालती देवी, पत्नी संगीता देवी, पिता शिवपूजन राय समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र राय को तीन पुत्र तथा एक पुत्री है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे।
ज्ञात हो कि जितेंद्र राय मुड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का कार्य करता था।शुक्रवार की शाम बसंतपुर गांधी आश्रम के पास दो ट्रकों के बीच आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सिवान पहुंचने के पूर्व रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ कर हिरासत में रखा है और ट्रक को जब्त कर लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…