Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव 22 को, चल रही है तैयारियां

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधान परिषद के 03 सारण शिक्षक निर्वाचन 2020 को लेकर 22 अक्टूबर को शांतिपूर्वक मतदान के लिए तैयारियां चल रही हैं। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सिवान में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कोविड-19 को लेकर विभाग द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज कराया जाएगा एवं मतदान केंद्र पर मतदाताओं को शारीरिक दूरी का पालन के लिए गोल घेरा बनाया जाएगा, जिसमें मतदाता खड़ा होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करेंगे। विभाग द्वारा पत्र भेजकर मतदान के पहले मतदान केंद्र को सैनिटाइज कराने का दिशा निर्देश दिया गया है। दारौंदा प्रखंड में आइटी भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है। दारौंदा में 73 मतदाता हैं। इस मतदान को ले प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान को लेकर शिक्षक मतदाताओं के यहां जनसंपर्क शुरू कर दिए हैं। विदित हो कि सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिसमें मुख्य रूप से कम्युनिस्ट पार्टी के केदार पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रमा सिंह, जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी अवधेश कुमार, निर्दलीय अनुजा सिंह, अशोक कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, गणेश प्रसाद सिंह, जयराम यादव, योगेंद्र प्रसाद यादव, रंजीत कुमार, लालबाबू यादव, लालू प्रसाद यादव शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में सिवान, छपरा, गोपालगंज एवं पश्चिम चंपारण शिक्षक मतदाता हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026