पूर्व दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन के परिजनों से मिले समाजवादी जनता दल के नेता जुल्फिकार अली भुट्टो व अन्य

परवेज अख्तर/सिवान: दिवंगत पूर्व सांसद डॉक्टर मो. शहाबुद्दीन के परिजनों से मिलने शहर के नया किला स्थित आवास पर समाजवादी जनता दल के नेता रविवार को पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद के पुत्र ओसामा शहाब से मिलकर सांत्वना दी. करीब दो घंटे तक उनलोगों के बीच विभिन्न पहलुओं पर बातचीत हुई. पार्टी के बिहार प्रदेश के संयोजक गुलाम हसनैन ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव फिरका परस्त नेता हैं. उन्होंने कहा कि चाहे कैसी भी परिस्थिति हो मो. शहाबुद्दीन ने राजद का साथ नहीं छोड़ा और आखिरी सांस तक दामन थामें रहे, लेकिन जब उनकी मौत हुई थी, तो उस समय ना तो तेजस्वी यादव ने ही परिवार का हाल जाना और ना ही लालू यादव ने.

पार्टी अध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने कहाकि राजद सिर्फ अपनी राजनीति चमकाना जानती है और इसके लिए लालू परिवार किसी को भी मोहरा बना सकता है. जैसा मो. शहाबुद्दीन के साथ हुआ उसका हिसाब जल्द ही जनता राजद से करेगी. मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ प्रो. सुबोध कुमार सिंह, जिला प्रभारी रविशंकर भगत, गोपालगंज जिला प्रभारी अजीमुल हक, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता मोहन कुमार सिंह, जिला महासचिव असलम अंसारी, छोटू खान, राजबल्लम शाह, प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव मो. क्यामुद्दीन, प्रदेश महासचिव फकरुद्दीन कुरैसी, बसंतपुर के प्रभारी मो. सोनू व प्रेम सिंह, सिब्बू कुमार सिंह, जफ़र अली, नूर अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर शनिवार की देर शाम पूर्व एमएलसी शिवप्रसन्न यादव ने भी पूर्व सांसद के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026