गुठनी के बलुआ में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के बलुआ गांव में सड़क पर जलजमाव से परेसान ग्रामीणों ने सोमवार सुबह तिरबलुआ-बलुआ मुख्य मार्ग पर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि तीरबलुआ व बलुआ गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव होने से वह जर्जर हो गया है जिस कारण वर्षा के समय सड़क पर चलना दूभर हो जाता है तो सामान्य दिनो में भी काफी परेशानियां होती है. ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव के नाले का पानी इसी मुख्य सड़क पर गिरता है. जिससे हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है.

ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या के संदर्भ में सभी जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को लिखित पत्र दिया गया है लेकिन अभी तक किसी ने भी इसे गंभीरता से नही लिया और समस्या बनी रही. वर्तमान में बरसात के पानी को सड़क पर लगने से जलजमाव हो गया है जिससे कई प्रकार के संक्रामक रोग आशंका व्याप्त हो गयी है. ग्रामीणों ने बीडीओ धीरज कुमार दुबे प्रदर्शन से अवगत कराते हुये समस्या से समाधान का मांग किया. मौके पर सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, अनूप शर्मा, कुंदन रजक, चंदन शर्मा, हशमुद्दीन अंसारी, मिनहाज शाह, शिवकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, रंजीत गुप्ता, अनीश गुप्ता, नवीन बैठा, सहजाद शाह, ग्यासुद्दीन अंसारी, विजय प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, इमामुद्दीन अंसारी, इमुद्दीन अंसारी सहित कई अन्य मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026