परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शामपुर के समीप जानकी नगर जाने वाली सड़क पर गुरुवार की देर शाम हुई समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो निर्मम हत्याकांड में पुलिस ने दर्ज कांड के नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया।
जहां सारा कागज़ी कोरम पूरा करने के बाद न्यायधीश ने गिरफ्तार चार आरोपितों को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर कोरोना जांच तथा स्वास्थ्य जांच हेतु सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा के बीच लाया गया।
जहां पर विधिवत स्वास्थ जांच, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार के द्वारा की गई।यहां बताते चले कि उक्त घटना को लेकर मृतक की पत्नी नासरा बानो के दिए हुए आवेदन पर बसंतपुर थाने की पुलिस ने कुल 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज प्राथमिकी में से मात्र चार आरोपितों में क्रमशः लकड़ी नवीगंज प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष तथा ख्वासपुर गांव निवासी रहमुद्दीन खान, शेखपुरा गांव निवासी अल्तमस खान, शाहनवाज खान तथा लाडला कुरैशी शामिल है।
शेष बचे दर्ज कांड के नामजद आरोपितों में याकूब खान,दानिश खान,इब्राहिम धोबी,बच्चन खान,टुनटुन खान,शाहनवाज खान,रंजन खान,फरार चल रहे हैं।जिनकी गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गठित पुलिस टीम छापेमारी में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…