समस्तीपुर: इस वक़्त एक बड़ी खबर सामस्तीपुर से आ रही है,जहा खानपुर थाना क्षेत्र का डेकारी चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है। इस दौरान आगजनी व फायरिंग की भी खबर आ रही है।जानकारी के अनुसार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के द्वारा छात्राओं से छेड़खानी की गई जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा सड़क पर जमकर नारेबाजी, आगजनी व तोड़फोड़ किया जा रहा है।बताया जाता है कि कोचिंग से निकलने के दौरान छात्राओं के साथ आसपास के युवकों द्वारा अश्लील हरकत किया जाता था जिसको छात्राओं ने आए दिन नजरअंदाज करती रही।
लेकिन जब युवकों ने बदतमीजी की हद पार कर दिया तो अपने परिजनों से छात्राओं ने शिकायत की जिस पर परिजनों ने छेड़खानी कर रहे युवकों के साथ मारपीट किया।इसके बाद युवकों ने कोचिंग पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़, आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग करने की भी सूचना आ रही है। इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये। लोगों को समझाने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की भिड़ंत होने पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज की भी सूचना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…