Categories: पटना

समस्तीपुर: शादीशुदा प्रेमिका की मांग में सिंदूर डाल रहा था प्रेमी, अचानक बाढ़ के पानी में कूदी लड़की, फिर….

समस्तीपुर: जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो-बिंदगामा पथ पर मंगलवार शाम एक प्रेमी जोड़े ने कलकलिया पुल से बाढ़ के पानी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पानी से बाहर निकाला, परंतु तब तक प्रेमी की मौत हो चुकी थी। इस घटना में प्रेमिका को ग्रामीणों ने सकुशल पानी से सुरक्षित निकाल लिया।

मृतक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना अंतर्गत हसनपुर उत्तरी ग्राम निवासी कामेश्वर पटेल के पुत्र अनीश कुमार राय उर्फ मुन्ना (24) के रूप में की गई है। अनिश भी शादीशुदा है। घटना तब हुई जब अनिश अपनी शादीशुदा प्रेमिका की मांग में सिंदूर डाल रहा था।

इसपर प्रेमिका ने तत्काल दूसरी शादी से इनकार किया और आत्महत्या की नीयत से बाढ़ के पानी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए अनिश भी पानी में कूद गया। ग्रामीणों ने तत्परता से दोनों को निकाला। तबतक अनिश की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पटोरी थाना पुलिस कलकलिया पुल के समीप पहुंची तथा प्रेमी के शव के साथ ही प्रेमिका को थाने ले आयी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन थाना पहुंच गए हैं, जहां उनसे जानकारी ली जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेमिका से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026