मरहूम डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन की कब्र को आस्ताना की तर्ज़ पर की जा रही है तामीर

परवेज अख्तर/एडिटर-इन-चीफ :
सिवान के पूर्व सांसद रहे मरहूम डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन की कब्र को आस्ताना की तर्ज़ पर तामीर की जा रही है. निर्माण कार्य बहुत तेज़ी से चल रहा है. मज़दूर दिवस के दिन राजद के पूर्व सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना से दिल्ली के एक अस्पताल में हो गयी थी.

हालांकि, मौत को लेकर काफी बवाल हुआ था, सीबीआई से जांच की मांग अभी भी उठती रहती है. डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन के जनाज़ा को परिजन और उनके समर्थक बिहार लाना चाहते थे.मगर कोरोना गाइडलाइन का हवाला देकर शव को सीवान लाने की इजाज़त नहीं मिली.सीवान के साहब से प्रसिद्ध डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन को दिल्ली गेट क़ब्रिस्तान में दफन किया गया.

डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन की कब्र को मज़ार की तरह तैयार किया जा रहा है. कब्र का निर्माण संग ए मरमर से किया जा रहा है. तीन दिनों से तामीर का काम तेज़ी से चल रहा है. मक़बरानुमा बनाए जा रहें हैं इस आस्ताना के 4 पिलर हैं. जिस पर जल्द ही छत डाली जाएगी जालियां लगनी शुरू हो चुकी है. चहारदिवारी और पिलर पर मार्बल लग चुका है. उनके सुपुत्र और उत्तराधिकारी ओसामा शहाब के फेसबुक पेज पर यह भी कहा गया है कि दरगाह तैयार है बस इंतेजार अब जायरीन और अकीदतमंदो का हैं !

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026