Categories: पटना

सनकी आशिक ने प्रेम‍िका के घर पहुंच कनपटी से प‍िस्‍टल सटाई और कहा: Happy Valentines Day

पटना: आज वैलेंटाइंस डे यानी इजहार-ए-मोहब्‍बत का द‍िन है। हर कोई अपने अपने ह‍िसाब से इश्‍क का इजहार कर भी रहा है। लेक‍िन, दरभंगा के इस युवक ने कुछ अलग करने के चक्‍कर में जो क‍िया, वह चर्चा का व‍िषय का बना हुआ है। ज‍िले के जाले थाना अंतर्गत एक गांव में यह युवक अपनी प्रेम‍िका के घर गया। उस पर रौब जमाने के ल‍िए उसकी कनपटी पर प‍िस्‍टल रखा और कहा, हैप्‍पी वैैलेंटाइंस डे। उसने शायद यह सोचा हो क‍ि उसके इस अंदाज से वह मोह‍ित हो जाएगी। डरकर उसे अपना लेगी।

वैैलेंटाइंस डे के द‍िन इतने खतरनाक ढंग से प्‍यार का इजहार उस युवती को पसंद नहीं आया। युवक की अपेक्षा से इतर उसने अपनी ओर से इजहार-ए-मोहब्‍बत करने की जगह शोर मचाना शुरू कर द‍िया। फ‍िर क्‍या था, आसपास के लोग वहां जमा हो गया। उन्‍हें पूरा माजरा समझने में देरी भी नहीं लगी। ग्रामीणों ने उस युवक को दबोच ल‍िया। इस बीच युवक के इस दुस्‍साहस की सूचना पुल‍िस को भी दे दी गई। मौके पर पहुंची पुल‍ि‍स फ‍िलहाल उसे अपने साथ ले गई है। थाने में उससे पूछताछ जारी है।

बताया गया है कि थानाक्षेत्र की एक गरीब बस्ती में काजी बहेड़ा पंचायत के मरचक निवासी अशोक सहनी पहुंचा। यहां उसने एक युवती को अपने कट्टे का भय द‍‍िखाकर कब्‍जे में ले लिया। तमंचे के जोर के आगे युवती की एक नहीं चल रही थी। इस बीच वह युवक अपने मन की सारी बातों को सुना रहा थाा। मौका पाकर युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरा मामला लोगों के सामने आया।

स्थानीय थाना के जमादार उमेश प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपने कृत्य की जानकारी पुलिस को दी है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी से पुलिस संतुष्ट नहीं नजर आ रही। युवती व उसके स्वजनों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। युवक द्वारा उपयोग में लाए गए तमंचे की खोज की जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026