Categories: Maharajganj News

महाराजगंज :दिव्यांग शिविर में कार्ड बनवाने के अंतिम दिन 60 लाभार्थी का हुआ रजिस्ट्रेशन

परवेज अख्तर/सीवान: महाराजगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांग शिविर के अंतिम दिन 60 लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन शिविर के माध्यम से किया गया.इस संबंध मे प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर साह ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांग जन का रजिस्ट्रेशन किया गया.श्री साह ने कहा कि दिव्यांग प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा बनवाया जा रहा है.जो पूरे देश में मान्य होगा. दिव्यांगों की यूनिक आईडी ऑनलाइन होने के बाद बार – बार विकलांग प्रमाण पत्र बनाने की जरूरी नहीं रहेगी. इससे किसी भी समय और कहीं भी जानकारी को एक्सेस किया जा सकेगा. साथ ही किसी भी प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी को कुछ ही मिनट में प्राप्त किया जा सकेगा. इससे किसी को दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं रहेगी. मौके पर कार्यपालक सहायक चंदन कुमार ओझा, अमन कुमार,शैलेश कुमार,विकास तिवारी,राजेश कुमार साह,अजय कुमार,अजय कुमार भगत,नागेंद्र कुमार महतो, सुदर्शन कुमार पंडित आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026