परवेज अख्तर/सिवान: जिले में चोरी, लूट व हत्या के मामले में कमीं नहीं आ रही है।इन दिनों शहर में चोरी की घटनाएं आम बात हो गई है। सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कालोनी में करीब एक माह पूर्व हुई चोरी की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित थाना के चक्कर काट रहे हैं। चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। पीड़ित सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कालोनी निवासी शमशीर आलम ने आइजी, डीआईजी व एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
दिए गए आवेदन में बताया है कि 30 दिसंबर 2022 से दो जनवरी के बीच अज्ञात चोरों द्वारा मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान चोरों द्वारा कीमती सामान, आभूषण-जेवरात एवं पांच लाख रुपये की चोरी कर ली गई थी। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी कई वारदात को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया है, लेकिन स्थानीय थाना द्वारा अभी तक किसी भी कांड का उद्भेदन नहीं किया गया है। बार-बार पूछने पर केवल आश्वासन ही दिया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…