सीवान के झुनापुर: तेज रफ्तार बाइक के धक्के से बच्ची की मौत, स्वजनों में कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के झुनापुर गांव में बुधवार की सुबह घर के सामने खड़ी बच्ची को तेज रफ्तार बाइक के चालक ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों व स्वजनों की मदद से घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र के झुनापुर निवासी जयप्रकाश सिंह की सात वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी के रूप में हुई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि नीलम घर के सामने खड़ी थी, उसी दौरान आकोपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की अपाची बाइक के चालक ने उसे रौंद दिया।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया। अभी हमलोग कुछ पाते तब तक मौका पाकर वह फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। स्वजन आनन-फानन में घायल नीलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। मृत बच्ची के पिता ने बताया कि जिस बाइक चालक ने नीलम को रौंदा है, वह पड़ोसी गांव दारोगा हाता निवासी जीनत खान है। महादेवा ओपी प्रभारी ने कुंदन पांडेय ने बताया कि मृत बच्ची के पिता के बयान पर प्राथमिकी की गई है। फरार बाइक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026