Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सराय ओपी पुलिस निष्क्रिय :- लोहा व्यवसाई से चाकू मारकर हुई 4 लाख लूट मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी

  • 19 नवंबर को अपराधियों ने लोहा व्यवसाई सहित एक मजदूर को चाकू मार, की थी चार लाख की लूट
  • आज भी लोहा व्यवसाई सहित स्थानीय दुकानदार दहशत के साए में

परवेज अख्तर/सीवान:
शहर सराय ओपी क्षेत्र के हरदियां मोड़ के समीप सिवान- छपरा मुख्य मार्ग पर बीते 19 नवंबर को बाइक सवार तीन अपराधियों ने लोहा व्यवसायी फतेहपुर निवासी रामजी सिंह के पुत्र चंदन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और दुकान में कार्यरत मजदूर लक्ष्मीपुर निवासी मुन्ना कुमार को चाकू गोदकर तकरीबन चार लाख रुपये की लूट कर लिया था. बताते चले कि घायल चंदन सिंह तकरीबन आठ बजे हरदियां मोड़ के पूर्वी छोर पर स्थित अपना थोक लोहा का दुकान बंद कर अपने मजदूर के साथ दिन भर कि व्यवसाय के पैसे लेकर बाइक से आ रहा था. तभी होंडा एजेंसी के समीप पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आये और उनसे बाइक रोकने को कहा था.

जिसके बाद अपराधियों ने रुपए से भरा बैग छीनने लगे.अपराधियों का विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू मार कर रुपये लूट लिया था. लेकिन तकरीबन 20 दिन बीतने के बाद भी सराय ओपी पुलिस लूट कांड में शामिल अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है. पुलिस केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है.यही नहीं इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं इस थाना क्षेत्र में हुई है.जहां पुलिस न हीं अपराधियों को गिरफ्तार कर सकी है और न ही किसी घटना का उद्भेदन कर सकी है.

लोहा व्यवसाई सहित स्थानीय दुकानदार दहशत के साए में

सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ से लेकर तरवारा मोड़ और इस क्षेत्र के अन्य ऐसी सड़के हैं जो सबसे संवेदनशील है. हरदियां मोड़ से लेकर तरवारा मोड़ के बीच हमेशा अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं. लोहा व्यवसाई से चाकू मारकर लूट के बाद इस क्षेत्र में जितने भी व्यवसाय से जुड़े लोहा व्यवसाई सहित जितने भी दुकानदार हैं.सभी दहशत के माहौल में जी रहे हैं.व्यवसायियों का कहना है कि जब वरीय अधिकारी के निगरानी में छापेमारी हो रही है तो 20 दिनों बाद भी लूट में शामिल अपराधियों की न ही गिरफ्तारी हुई और न ही रुपए ही बरामद हुए. यहां तक कि पुलिस अपराधियों की पहचान भी नहीं कर सकी. फिर थाना में मौजूद पदाधिकारीयों से क्या उम्मीद होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026