Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: आशिक के साथ फरार हुई दुल्हन तो दूल्हे को साली संग रचानी पड़ी शादी

गोपालगंज: जिले से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है. दरवाजे पर बरात आने वाली थी. घर के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे. इसी बिच मौका पाकर दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए. उसके घंटों बाद दरवाजे पर बरात आने वाली थी. परिजनों ने खोजबीन शुरू की और ग्रामीणों के सहयोग से आशिक के साथ दुल्हन को पकड़ लिया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन और उसके आशिक को पकड़कर थाने ले आयी. मामला कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव का है. घटना के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इधर, दुल्हन और उसके आशिक को थाने लाने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी. थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि लड़की के परिजनों के कहे जाने पर दुल्हन व उसके आशिक की शादी कटेया नगर पंचायत स्थित वैष्णो मठ के प्रांगण में करा दी गयी. वहीं, पूर्व निर्धारित समय से बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गयी. इसके बाद दोनों पक्षों के आपसी समझौते पर दुल्हन की छोटी बहन की शादी दूल्हे के साथ करा दी गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुल्हन के घर से भागने को लेकर उसके परिजनों के द्वारा आशिक पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गयी है. साथ ही लड़की के संबंध में कोई जिम्मेदारी नहीं लेने की बात भी परिजनों द्वारा कही गयी है. जिसे देखते हुए ग्रामीणों के समक्ष स्थानीय मंदिर में दुल्हन व उसके आशिक की शादी करा दी गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026