सराय ओपी: तीन रोज पहले तिलक समारोह में गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिपरा चंवर में मिला शव

  • शव मिलने की सूचना पर मची सनसनी, उमड़ी भीड़
  • आक्रोशितों ने शव को बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर रख आगजनी कर किया जाम

✍️परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ:
तीन रोज पहले सराय ओपी के उखई पूरब टोला में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग निवासी मोहम्मद सलीम अंसारी के पुत्र सद्दाम हुसैन युवक की पीट-पीट कर हत्या दी गई. इसके बाद उसके शव को ठिकाने लगाने की नियत जीबी नगर के पिपरा गांव स्थित चंवर में फेंक दिया. वह चार दिन पहले सराय ओपी के उखई पूरब टोला(बलुआ टोला) निवासी प्रितम कुमार उर्फ गुड्डू सिंह के यहां तिलक समारोह के नेवता में शामिल होने गया था. जहां से देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसके बाद परिजनों ने जानकारी ली कि सद्दाम के साथ तिलक में कौन-कौन गया था. इसकी जानकारी मिलने के बाद 23 को तिलक समारोह में गए बिंदुसार बुजुर्ग(पश्चिम टोला) निवासी ज्योतिष का पुत्र राजन कुमार को सद्दाम के परिजनों ने पकड़ा तो उसने सारी घटना की जानकारी दे दी.

उसने बताया कि सद्दाम को उखई पूरब टोला निवासी मुखिया पुत्र चेतन कुमार, प्रमोद कुमार व जिसके यहां सद्दाम तिलक में शामिल होने गया था प्रितम कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने उखई व रसूलपुर नहर के बीच मारपीट कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया और इलाज कराने का बहाना बनाकर लेकर चले गए. इसके बाद गायब युवक के पिता ने सराय ओपी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के आवेदन दिया. अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी कि सोमवार की अहले सुबह युवक का शव जी.बी.नगर के पिपरा चंवर में मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही सराय ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. इधर मृतक के परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.

इसके बाद परिजन शव लेकर सीधे बिंदुसार बुजुर्ग पहुंचे और शव को बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर रख आगजनी करते हुए मार्ग जाम कर दिया.परिजन हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे थे. सूचना पर नगर इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित,मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी बिपिन कुमार दलबल के साथ मौजूद थे.वह आक्रोशितों को समझाने-बुझाने में जुटे थे परंतु आक्रोशित आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.सूचना पर एसडीओ रामबाबू बैठा व एसडीपीओ जितेंद्र पांडे मौके पर पहुंच आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024