✍️ परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के असांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से जबरदस्ती करने के मामले में पूछताछ करने पर पिता की आरोपितों ने तलवार से नाक काट गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने आवेदन में कहा है कि एक गांव निवासी प्रिंस कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह व मोहित सिंह ने उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की। बताया कि वह शौच करने के लिए घर से बाहर जा रही थी।तभी आरोपितों ने जबरदस्ती की। वापस आकर परिजनों को घटना की सारी जानकारी दी तो परिजन आरोपितों से पूछताछ करने पहुंचे।
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने जब विरोध किया तो आरोपितों द्वारा तलवार से उसकी नाक काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने पीड़ित मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल तीनों आरोपितों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। सिवान के एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।इसकी जांच करके आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।घटना में शामिल लोग किसी भी सूरत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…