छपरा: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव में मंगलवार को शराब पी पत्नी के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करना पति को महंगा पड़ा। पत्नी ने शराब पी नशें में हंगामा कर रहे पति को भाई के सहयोग से पकड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात ममता देवी पति विजय राम गांव कृतपुरा बंगरा थाना बैकुंठपुर जिला गोपालगंज ने अपने भाई धनु राम के साथ शराब के नशें में अपने पति विजय राम को थाना पुलिस के हवाले कर दिया जांच-पड़ताल के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई।
पत्नी के द्वारा दिए आवेदन में पत्नी ममता देवी ने बताया कि वह अपने मायके मशरक तख्त में ही रहकर भरण पोषण करती है वही उसके पति प्रतिदिन शराब पीकर मारपीट करते हैं उसी में सोमवार की रात शराब के पुरे नशें में आकर मारपीट कर अभद्र व्यवहार करने लगें। मामलेे में शराब के नशें में पति पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…