गोपालगंज: स्थानीय प्रखंड के पंचायत इंदरवा एबादुलाह के इंदरवा बैरम व इंदरवा साकिर गांव में मंगलवार को बिजली विभाग ने छापेमारी कर बिजली बिल बकाया होने से सात उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया।कनीय अभियंता मनीष कुमार गोंड ने बताया की दो हजार रुपए से ज्यादा बिल बकाया होने से उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है।
कनीय अभियंता ने बताया की इंदरवा बैरम गांव में महमद शेख अली पर 23087 रुपये , मोलाजिम साह पर 23810 ,पार्वती देवी पर 11513,अजीमुल्ला अंसारी पर 23020, नैमुन नेशा पर 14407 तथा इंदरवा साकिर गांव में कईमुलाह पर 12258,एवम जवीउलाह पर 11670 रुपये राशि बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया।छापेमारी दल में मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र मांझी, उमेश सिंह, राकेश कुमार साह सहित बिजली विभाग की टीम शामिल रही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…