Categories: छपरा

सारण पुलिस ने 8 घंटे तक विशेष अभियान चलाकर 60 अभियुक्तों को किया गिरफतार

छपरा: सारण में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सारण पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में रात्रि में 08 घंटे तक विशेष अभियान चलाकर 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल – 05, साईकिल– 01, तथा 530 लीटर शराब जप्त किया गया । गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर रूपगंज अड्डा नं0-02 से छापामारी कर 200 लीटर देशी शराब एवं 05 मोटरसाईकिल जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

इस संबंध में नगर थानान्तर्गत 04 नामजद अभियुक्त के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है । भगवानबाजार थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर नया जॉन टोला से छापामारी कर 150 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । इसुआपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सहवां एवं लौवां से छापामारी कर 35 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । खैरा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कालुपुर से छापामरी कर 30 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । को कोपा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम चैनपुर से छापामारी कर 25 लीटर देशी शराब जप्त किया गया । को डोरीगंज थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर तिवारी घाट से छापामारी कर 10 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफतारी एवं बरामदगी

  • कुल गिरफतारी :- 60
  • मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी :- 33
  • हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों मे गिरफतारी :- 06
  • जप्त शराब :- 530 ली0
  • शराब भट्ठी ध्वस्तः- 08
  • जप्त अन्यः मोटरसाईकिल- 05, साईकिल – 01
  • वाहन चेकिंग :- 19000/- रूपया
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026