Categories: छपरा

जरूरतमंदो की हर संभव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है रामकृष्ण मिशन आश्रम: डॉ. रविशंकर

छपरा: गरीबों ,पिछडा ,बृद्ध व जरूरतमंदो की हर संभव सेवा के लक्ष्य को पूरा करने के लिए छपरा के रामकृष्ण मिशन सदैव तत्पर रहती है। मिशन के सचिव सह छपरा प्रमुख अतिदेवा नंद जी महाराज के निर्देशन मे जिले के कई संभ्रान्त परिवार व आला अधिकारी अलग-अलग सेवाए दे रहे है।छपरा के कई बडे डाक्टरो की टीम गडखा प्रखंड के चैनपुर भैसवारा मध्य विद्यालय के प्रांगन मे प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार को भी सैकडो जरूरत मंद व गरीब मरीजो का निःशुल्क इलाज कर दवा वितरण किये।

चाईल्ड स्पेशलिस्ट डाक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि हमलोग मोबाईल शिविर लगाकर निःशुल्क चिकित्सा व दवा वितरण कर रामकृष्ण मिशन के सेवाभाव लक्ष्य को पूरा करने हेतु प्रत्येक रविवार को चैनपुर भैसवारा मे प्रातः काल अपना समय देते है और शिविर मे उपस्थित मरीजो का इलाज कर दवा वितरण करते है।इस चिकित्सा सेवा शिविर मे पेडियोट्रिक विभाग,हमोयोपैथिक,मेडिसिन व आयुर्वेदिक विभाग के डाक्टरो द्वारा संयुक्त रूप से मरीजो का ईलाज किया जाता है।वही सदर होस्पीटल छपरा के डाॅक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि हम राम कृष्ण मिशन से जुडकर अवकाश काल मे आश्रम मे सेवा करते है।इसी कडी मे प्रत्येक रविवार चैनपुर भैसवारा मे प्रातः काल नियमित सेवा देकर बहुजन हिताय बहुजन सुखाय सिद्धान्त पर कार्य करते है

और अपने सरकारी ड्युटी को पूर्ण करने के बाद भी जन कल्याणार्थ आश्रम के सेवादल मे सामिल होकर मरीजो का निःशुल्क इलाज करते है साॅथ ही निःशुल्क दवा वितरण भी करते है।उनके साॅथ गडखा पी एच सी के डाक्टर त्रिलोकी शर्मा,होमियोपैथ के चिकित्सक अजय कुमार सिंह,अरूण कुमार,चैनपुर भैसवारा के प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पाठक,शिक्षक,शशिकान्त भारती,राजेश कुमार तिवारी,उदय राम,कुमारी नीलिमा,किशोरी राय सहित गणमान्य लोग व सैकडो मरीज तथा उनके परिजन उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026