Categories: छपरा

सारण पुलिस ने छापामारी कर हस्त निर्मित बम किया बरामद, एक गिरफ्तार

छपरा: मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव से थानाध्यक्ष नितेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली की गोपालवाडी गांव में पटाखा का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर डीएसपी इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा एवं प्रशिक्षु दरोगा आशुतोष कुमार के नेतृत्व में उक्त स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी में काफी संख्या में निर्मित एवं अर्ध निर्मित विस्फोटक सामग्री प्राप्त किया गया ‌ जिसकी संख्या लगभग 3700 सौ पीस के करीब है। छापेमारी में बम बनाने वाला खुला बारूद भी पाया गया।

इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। उस व्यक्ति की पहचान गोपालबारी गांव निवासी टुनटुन मियां पिता सुलेमान मियां के रूप में हुआ है। इस संबंध में डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि उक्त गांव में पटाखा का निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जहां पर काफी संख्या में विस्फोटक पदार्थ है।

सूचना के आधार पर छापामारी किया गया जहां पर काफी संख्या में निर्मित एवं अर्ध निर्मित विस्फोटक पदार्थ प्राप्त किया गया। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है जिसे मंडल कारा भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026