परवेज अख्तर/सिवान: श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत मंगलवार को जिले में गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई. भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया और भजनों पर थिरके.सुसज्जित वाहन में भगवान गणेश को विराजमान किया गया और नगर भ्रमण के बाद विभिन्न नदी तालाबों और जलाशयों में किया गया.पूजा पंडालों और निवास स्थानों पर विराजे भगवान गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे. पूजा समितियों के द्वारा भक्ति पूजा पंडालों और निवास स्थलों में गणेश स्तृति घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो.. भजन ने मन मोह लिया.
पूजा को लेकर चारों ओर भगवान गणेश की पूजा शहर से लेकर गांव तक लोग अराधना में जुटे रहे.रविवार की शाम में गणेश पूजा समिति सोनार टोली द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया. जिसके बादभक्तों ने खूब गुलाल उड़ाया. बप्पा के भजनों पर भक्त थिरकते हुए चलते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…