गोपालगंज: फुलवरिया में सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में बनाए गए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर मतदान 92 प्रतिशत शांतिपूर्ण माहौल में हुआ. बताते चलें कि फुलवरिया में कुल 79 मतदाता है. जिनमें 73 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए थे. साथ में मेडिकल टीम के द्वारा मतदाताओं का थर्मल स्क्रीनिंग के साथ साथ सैनिटाइज भी किया जाता था. उक्त मतदान केंद्र पर थावे अंचलाधिकारी व निर्वाचन पीठासीन गंगेश झा बनाए गए थे. वही कार्यक्रम पदाधिकारी नियोजन गोपालगंज कन्हैया राम न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए थे. इसके अलावा सीआईएसएफ बीएमपी तथा बीएसएफ के जवान पर्याप्त मात्रा में मतदान केंद्र पर तैनात दिखे. सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव के उम्मीदवार एक दर्जन है. अब मतदान के बाद 12 नवंबर को निर्णय आएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…