Categories: छपरा

सारण: लुटेरों ने दवा व्यवसायी को चाकू से गोदकर मार डाला, लूट लिया बैग

सारण: जिले के छपरा शहर में लूटपाट का विरोध करने पर एक दवा कारोबारी की निर्मम हत्या कर दी गयी। लूटेरों ने दवा व्यवसाई रघुवर दयाल शर्मा को चाकू गोदकर मार डाला। घटना नगर थाना अंतर्गत मौना फाटक मोहल्ला के समीप रविवार सुबह की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के मौना फाटक मोहल्ला निवासी थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रघुवर दयाल शर्मा छपरा कचहरी स्टेशन से रिक्शा से घर आ रहे थे। उनके पास एक बैग था जिसे लूटने के लिए 4-5 अपराधी मौना नीम मोहल्ला के पास घात लगाए हुए थे। रिक्शा जैसे ही मौना फाटक के पास पहुंचा कि मौजूद अपराधियों ने लूटपाट करना शुरू कर दिया। रघुवर दयाल शर्मा ने जब लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने चाकू गोदकर उनका बैग और अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गये। शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गये और घायल अवस्था में उन्हें रिक्शे पर बैठाकर घर पहुंचा दिया। घर से उनके पुत्र दीपक कुमार उन्हें छपरा सदर अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया।

मृतक के बेटे दीपक कुमार ने बताया कि मौना चौक के समीप दीप मेडिकल एजेंसी नामक उनकी दवा की दुकान है। कारोबार के सिलसिले में वे पटना गये थे। वापसी के दौरान घर के पास अपराधियों ने बैग लूट लिया और उनकी हत्या कर दी। बैग में क्या था इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है। इधर नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार ने कहा है कि पुलिस छानबीन के साथ छापामारी भी कर रही है। परिजनों का बयान अभी नही लिया जा सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026