Categories: पटना

रेल यात्रा में साफ-सफाई, पानी, रौशनी, एसी को लेकर अब नही होगी कोई दिक्कत, यात्री सुविधा के लिए किए गये ये बदलाव

पटना: समस्तीपुर रेल मंडल की प्राइमरी मेंटेनेंस वाली ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेवारी अब आउटसोर्सिंग एजेंसी को दी जाएगी। इसके तहत ट्रेनों में यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी आने पर एजेंसी के मैकेनिक व मिस्त्री ही समस्या का समाधान करेंगे। इससे जहां यात्रियों को यात्रा के दौरान परेशानी नहीं होगी, वहीं रेलवे को ट्रेनों को समय पर गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। इसे लेकर रेलवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत मंडल में प्राइमरी मेंटेनेंस वाली एसी कोचयुक्त एक्सप्रेस ट्रेनों का चयन किया गया है, जिसके रखरखाव की जिम्मेवारी आउटसोर्सिंग एजेंसी की होगी। इसके तहत मंडल की प्रमुख ट्रेनों में बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट, स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट, राजरानी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, रक्सौल दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस, जयनगर अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस, दरभंगा मैसूर बागमती एक्सप्रेस, दरभंगा हावड़ा एक्सप्रेस सहित लगभग दर्जन भर एसी कोच युक्त ट्रेनों का चयन किया गया है।

मैकेनिक व मिस्त्री का होगा प्रशिक्षण

एसी कोच युक्त ट्रेनों के रखरखाव के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन कर लिया गया है। अब एजेंसी द्वारा ट्रेनों में तैनात किए जाने वाले मैकेनिक व मिस्त्री का चयन किया जा रहा है। चयनित कर्मियों को फेजवाइज प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि यात्रा के दौरान ट्रेनों में एसी, पंखा, बिजली, बल्ब आदि में आने वाली तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही यात्रियों की शिकायतों का कैसे निष्पादन किया जाएगा और यात्रियों से उनका व्यवहार कैसा होगा, जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मामले में सीनियर डीएमई–सी एन्ड डब्ल्यू, समस्तीपुर ने कहा है कि मंडल में प्राइमरी मेंटेनेंस की जाने वाली एसी कोच युक्त ट्रेनों में आउटसोर्सिंग एजेंसी के द्वारा रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी। ताकि यात्रा के दौरान हर त्रुटी को तत्तकाल दुरुस्त किया जा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026