दरौली में खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर बह रही सरयू नदी

  • नदी के एक सप्ताह से खतरे के निशान से ऊपर रहने से दरौली के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है
  • नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से तटबन्ध को कोई खतरा नहीं
  • दरौली के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा
  • 06 लाख क्यूसेक पानी की सरयू की क्षमता
  • 61 मीटर 74 सेमी तक पहुंच गया था जलस्तर

परवेज अख्तर/सिवान: सरयू नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद बुधवार को जलस्तर स्थिर है। जलस्तर खड़े होने के बाद भी दरौली में खतरे के निशान 60 मीटर 82 सेंटीमीटर से 28 सेमी ऊपर 61 मीटर 10 सेमी पर बह रही है। केंद्रीय जलसूचना आयोग के अनुसार एल्गिन ब्रिज से मिले अनुमान के अनुसार अभी जलस्तर अगले 24 घंटे तक स्थिर रहेगा। इधर सरयू नदी के गोगरा तटबन्ध पर लगातार बाढ़ विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता निरीक्षण कर रहे हैं। कनीय अभियंता डॉ. रत्नेश मिश्रा ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद भी सुरक्षित है। तटबन्ध पर लगे 32 स्लुईस गेट को बंद रखा गया है। इधर अभी नदी के एक सप्ताह से खतरे के निशान से ऊपर रहने से दरौली के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। उधर तटवर्ती लोगों का कहना है कि सरयू नदी 22 साल बाद जिले में एक बार फिर से भयानक रूप में दिख सकती है।

नदी के बढ़ते जलस्तर से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। केन्द्रीय जल सूचना आयोग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। नदी का लगातार बढ़ता जलस्तर जिले में आई 1998 की बाढ़ की याद दिला रहा है। उस समय नदी का जलस्तर 61 मीटर 74 सेमी तक पहुंच गया था। जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आए थे। बाढ़ विभाग के जेई डॉ. रत्नेश मिश्रा ने बताया कि सरयू नदी की छह लाख क्यूसेक पानी की क्षमता है। नदी की चौड़ाई सात किलोमीटर होने से पानी का फैलाव हो जाता है। जिससे तेज धारा नहीं होती है। जिससे नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से तटबन्ध को कोई खतरा नहीं है। फिलहाल तीन लाख के करीब क्यूसेक पानी सरयू नदी में है। जब छह लाख क्यूसेक से ऊपर होगा तब परेशानी बन सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026