परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के भीखपुर गांव में निकलने वाला ऐतिहासिक ताजिया जुलूस शुक्रवार को नहीं निकलेगा। प्रशासनिक रोक व कोरोना के संक्रमण को लेकर ताजिया जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए डॉ. एसएम जाहिद ने बताया कि मंगलवार को जिले के बड़े पदाधिकारी, सीओ सिसवन, थानाध्यक्ष व अन्य ने भीखपुर पहुंचकर ताजिया जुलूस नहीं निकालने का आग्रह किया। उनलोगों ने कहा कि ताजिया बनाएं लेकिन ताजिया की ऊंचाई कुछ कम रखें और जुलूस नहीं निकालें। प्रशासन के आग्रह को देखते हुए अंजुमन आब्बसिया व अंजुमन रिजविया से निकलने वाले दोनों ताजियों को चौक पर रखकर मातम मनाने का कार्य किया जाएगा लेकिन ताजिया चौक से नहीं उठेगा।
मनाया जाता है जंजीरी मातम
भीखपुर में ताजिया जुलूस के पहले जंजीरी मातम मनाया जाता है। गांव के छोटे बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग जंजीरी मातम में हिस्सा लेते हैं। डॉ. जाहिद ने कहा कि मातम का कार्य होगा। लेकिन जुलूस नहीं निकलेगा। इस बार गांव में विदेशों व बाहर नौकरी करने वाले लोग बहुत कम आये हैं। कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन व अन्य प्रतिबंधों के चलते बाहर से इस बार कम लोग गांव आये हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…