सतवार की टीम ने भवानी इलेवन को हरा बीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट कप पर कब्जा जमाया

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत स्थित चाचोपाली बाबूटोला खेल मैदान में आयोजित बीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को कर्णपुरा व सतवार पंचायत के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर सतवार पंचायत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सतवार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कर्णपुरा पंचायत की भवानी एलेवेन कि टीम ने 16 ओवरों को खेलते हुए 165 रन बनाकर सिमट गयी। सतवार पंचायत के गोल्डन कुमार ने धुआंधार पारी खेलते हुए 112 रन बनाकर कर्णपुरा भवानी इलेवन की टीम के सामने विशाल लक्ष्य खड़ा किया। सतवार पंचायत के खिलाड़ी गोल्डन कुमार को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज तथा बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी, सतवार पंचायत के भावी प्रत्यासी मुखिया पिंटू सिंह उर्फ मुखिया जी,धनंजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, भावी सरपंच प्रत्याशी रविंद्र सिंह, बीडीसी प्रत्याशी विक्की सिंह, इमरान अली, धनु अंसारी,शम्मी कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, मोहम्मद अली, आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बीसीसी  क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी भेंट किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। खेल से आपसी भाईचारा के साथ शारीरिक मानसिक विकास भी होता है।खिलाड़ियों के बेहतर परफॉर्मेंस से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। खिलाड़ी ऊंचे मुकाम हासिल कर राज्य एवं देश को गौरवान्वित कर रहे है। शिक्षा स्वास्थ के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। मौके पर एंपायर शम्मी कुमार, सुजीत कुमार, आशुतोष कुमार, मिथुन कुमार, अमरेश तिवारी, आशुतोष कुमार उर्फ आशु, छोटू  प्रेमशंकर उर्फ दारा सिंह , गोलू सिंह, राजन कुमार, झुनटुन कुमार व बिट्टू सिंह थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026