गोपालगंज: प्रखंड के ख़्वाजेपुर पंचायत के बिक्रमपुर, बैरिया गाँव में बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए राजेश चौधरी, अतुल चौधरी, बैद्यनाथ साह समेत कुल 20 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिया। नोटिस देने के बावजूद भी बिल नहीं जमा करने के बाद बिजली विभाग ने कार्रवाई की। गोपालगंज ग्रामीण के कनीय विद्युत अभियंता द्वारा बताया गया कि ओलिपुर और ख़्वाजेपुर समेत आसपास के गाँवो में डिस्कनेक्शन नोटिस भी उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है एवं इसके बाद भी भुगतान नही करने पर लाइन काट कानूनी कारर्वाई की जाएगी।
इधर बरौली पॉवर सबस्टेशन में सहायक व कनीय विद्युत अभियंताओ के साथ विद्युत कार्यपालक अभियंता गोपालगंज, अजय कुमार ने राजस्व वसूली हेतु हर पहलुओं पर ध्यान देते हुए सभी ग्रामीण फ्रेंचाइजियों के कार्यों की समीक्षा, लंबे समय से भुगतान नही करने वाले व बड़े बकायेदारों का विद्युत संबंध विच्छेदन करने, नोटिस बाँटने और सर्टिफिकेट केस करने का निर्देश दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…