परवेज़ अख्तर/सीवान:- कहां जाता है ना रक्त दान महादान, रक्त का कोई मजहब नही होता कब किसको इसकी जरूरत पड़ जाए किसी को नही पता है. रक्त का कोई मजहब नही होता है. आज इसी क्रम में एक रक्त की कमी से जूझ रही महिला को मुखिया ने रक्त दान कर महिला की जान बचाया है.

खूनकी कमी से जूझ रही एक महिला को डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर क्लब के सदस्य सह दारौंदा प्रखंड के बगौरा पंचायत के मुखिया सतेंद्र शर्मा ने खून देकर उसकी जान बचाई. शहर के श्रद्धानंद बाजार की पुष्पा कुमारी को अचानक खून की उल्टी होने के कारण शरीर में ब्लड की अत्यधिक कमी हो गई. अचानक महिला को खून की उल्टी होने से उसका ब्लड शरीर मे दो ग्राम हो गया. महिला की स्थिति को देखते हुए पहले तो डॉक्टरों ने उसे एडमिट लेने से इनकार किया फिर आग्रह पर अविलंब खून चढ़ाने को कहां. जब परिजन सदर अस्पताल सीवान स्थित ब्लड बैंक से संपर्क किये तो पता चला कि ब्लड बैंक में O+ ब्लड समूह का खून नही है.

आनन-फानन में परिजन ब्लड की व्यवस्था में लग गए. जैसे ही इसकी सूचना डीबीडीटी के सदस्यों तक पहुंची उन्होंने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर महिला की स्थिति को वाइरल कर दिया. जैसे ही इसकी खबर बगौरा के मुखिया सत्येंद्र शर्मा को लगा उन्होंने मंगलवार को सदर अस्पताल में आकर अपना ब्लड देकर महिला की जान बचाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026