Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ट्रक व डंफर की टक्कर के बाद अनियंत्रित हो डंफर दुकान में घुसा, दो घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान : बसंतपुर स्टेट हाईवे 73 यादव मोड़ के पास मंगलवार को बसंतपुर से मलमलिया की तरफ जा रहे डंफर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टकरा गया। घटना के बाद डंफर अनियंत्रित होकर बाएं तरफ दुकान में घुस गई। वहीं ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया। इस घटना में डंफर चालक एवं एक बच्चा घायल हो गया। दोनों घायलों काे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया। बताया जाता है कि बसंतपुर स्टेट हाइवे 73 पर मंगलवार को मलमलिया की तरफ से जा रहे डंफर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। डंफर तेज गति के कारण दुकान के ईंट की दीवार, ऊपर रखा एस्बेटस तथा आटा चक्की मशीन सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान के पास खेल रहा दुकानदार लक्ष्मण साह का पांच वर्षीय पुत्र किंसु कुमार आंशिक रूप से घायल हो गया। वहीं डंफर का चालक मनोज राय भी घायल हो गया। घायल चालक सारण के रिविलगंज थाना क्षेत्र के के गोदना मठिया निवासी बताया जाता है। चालक को जख्म के साथ-साथ एक पैर भी टूट गया है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति से अवगत हुई तथा घायल चालक से पूछताछ कर रही है। वाहन मालिक रिविलगंज का ही बताया जाता है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक सड़क के बीचों-बीच आ रहा था, इस कारण यह दुर्घटना हुई। दोनों वाहनों के आगे का शीशा चकनाचूर हो कर सड़क पर बिखरा हुआ है। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बहुत बड़ी हादसा टल गई। कुछ ही मीटर की दूरी पर आधा दर्जन लोग काम कर रहे थे, संयोग रहा कि वे सभी बच गए। वहीं इस घटना में दुकानदार लक्ष्मण साह बाल बाल बच गए। छोटे बच्चे को हल्की घाव है। बताया जाता है कि जब तक डंफर हटेगा नहीं दुकान क्षति का आकलन नहीं हो सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026