परवेज अख्तर, सिवान – सिसवन थाने के कचनार गांव में शनिवार की रात करीब दो बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को अपराधियों ने हाथ और पेट के निचले हिस्से में गोली मारी है। घायल युवक कचनार गांव निवासी शमसुद्दीन मंसूरी का पुत्र अशरफ मंसूरी उर्फ सोहन (19) है। घायल को उसके परिजनों के द्वारा सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को पीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे कचनार गढ़ के नीचे संवराई में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुन ग्रामीणों द्वारा हो हल्ला मचाया गया। तब अपराधी भाग निकले। युवक को पेट एवं दाहिने हाथ में गोली लगी है। गोली लगने के बाद वह भागते हुए गांव में आया तब ग्रामीणों ने उसके घर वालों को सूचना दी। घायल ने परिजनों को बताया कि अपराधी चार की संख्या में थे। उनके साथ हाथापाई भी हुई तभी उसमें से एक अपराधी ने कट्टा निकाल कर गोली मार दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अशरफ मंसूरी तीन दिन पहले 15 मार्च को गुजरात से कमाकर घर लौटा था। उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। वह परिजनों से शौच के लिए कहकर निकला था तभी यह घटना घटी। गोली लगने की सूचना ग्रामीणों ने थाने को दी। मौके पर थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लगता है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…