परवेज अख्तर/सिवान : संविधान की अनदेखी करने वाले संविधान बचाओ रैली कर रहे हैं। यह बहुत दुखद बात है। जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। यह बातें बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने रविवार को पुरानी बाजार में देवेंद्र कुमार अभय के निवास पर पत्रकारों से कही।उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार के सदस्यों ने संविधान की अनदेखी की है। मंत्री ने कहा कि सारण प्रमंडल के रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद यादव ने रेलवे के मामले में कुछ खास नहीं दे सके, इसकी वजह से आज लालू प्रसाद यादव जेल की हवा खा रहे हैं। मंत्री ने कहा 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को 40 में 40 सीट मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास ही विकास दिखाई दे रही है। हर गांव में नल जल योजना शौचालय योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। इस दौरान विधायक हेमनारायण साह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह,हरिशंकर आशीष, मनोज रंजन, ई. प्रमोद रंजन आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…