परवेज अख्तर/सिवान : कैश निकालने के लिए एटीएम के बाहर लाइन लगाने या फिर एटीएम कार्ड की जरूरत अब एसबीआइ के खाताधारकों को नहीं पड़ेगी। एसबीआइ ने योनों कैश नाम की नई सर्विस की शुरुआत की है, जिसकी मदद से इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा। एसबीआइ मुजफ्फरपुर जोन के उप महाप्रबंधक नवल किशोर मिश्रा ने शुक्रवार को गोपालगंज, नरयनियां शाखा के नजदीक योनों कैश प्वाइंट (एटीएम) का फीता काटकर ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू की। इस मौके पर उप महाप्रबंधक ने कहा कि बिना एटीएम कार्ड के यह सुविधा देने वाला एसबीआइ पहला बैंक बन गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए योनों ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। उद्घाटन के मौके पर कई ग्राहकों ने बिना कार्ड के राशि की निकासी की। इस मौके पर सिवान रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार, चैनल मैनेजर डीसी अग्रवाल, शाखा प्रबंधक आरके ओझा सहित काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…