परवेज अख्तर/सीवान:- सोमवार को अनुसूचित जाति /जनजाति युवा मोर्चा के तत्वधान मे मोर्चा के अध्यक्ष रविन्द्र राम की अध्यक्षता मे पांच सदस्यीय टिम द्वारा आकोपुर मे दीपावली की रात मे घटित घटना की पुष्टी तो हुई लेकिन कारण स्पष्ट नही हो सका. इस घटना से सिवान जिला के सभी अनुसूचित जाती /जनजाति के संगठन मर्ममाहत है. तथा इस जघन्य हत्या के दोषी को तत्काल गिरफ्तार करने तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग सरकार तथा स्थानिय प्रशासन से करती है. साथ ही शंभु मांझी के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 10 लाख मुवाअजा की मांग अनुसूचित जाति/जनजाति युवा मोर्चा सिवान के द्वारा की जाती है. यदि समय अनुसार प्रशासन उचित कारवाई नही करती है तो युवा मोर्चा द्वारा चरणबध तरिके से संवैधानिक नियमो के अनुसार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. इसलिए तत्काल अपराधी को गिरफ्तार किया जाए. इस मौके पर समाजसेवी रामकिशुन अकेला, रविन्द्र राम, पप्पु कुमार, सुजीत कुमार, प्रभात कुमार, टुनटुन कुमार, प्रभास कुमार, श्रीराम बांसफोर, सुमेश कुमार, अजीत कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…