Siwan News

दाहा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, दोनों चचेरे भाई

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव की

एक युवक की 19 घण्टा बाद बरामद, एक कि तलास जारी

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर विशुनपुर स्थित घाट पर दीपावली को ले पशुओं को धोने गये दो चचेरे भाइयों के दहा नदी में डूबने से मौत हो गयी.घटना के संबंध में मृतक बिशुनपुर निवासी आकाश कुमार के पिता हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी के यहाँ दीपावली के दिन सफाई करने की परंपरा है .हमलोग इस दिन पशुओं को भी धोते है.रविवार को हम बोले कि पशुओं को नदी में धोने जा रहे है तभी हमारा पुत्र आकाश व मेरे भाई कमलेश(मेहीलाल चौधरी का पुत्र गुड्डू ने कहा कि आप कदम मोड़ से पटाखा ला दीजिये हमलोग पशुओ को धो कर लेते है.वे दोनो चचेरे भाई एक गाय व एक भैंस को लेकर नदी घाट पर चले गये. इसी दौरान अकाश पशु की धुलाई कर रहा था कि उसका पैर पिसल जाने के कारण नदी के गहरे पानी मे जा गिरा.अपने चचरे भाई के बचने गये कमलेश(मेहीलाल चौधरी) के पुत्रभी डूब गया.और दोनो की मौत हो गयी.नदी किनारे एक मछली पकड़ रहा युवक ने हल्ला करना शुरू कर दिया .इस सारी घटना को युवक ने परीजनो को बताया.घटना रविवार की दोपहर 1:30 बजे की बतायी जा रही है.घटना के बाद स्थानीय चौकीदार द्वारा घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गयी.जिसके बाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार व मुफस्सिल थेन की पुलिस अपने दलबल केसाथ घटना स्थल पर पहुँच मामले की जांच में जुट गयी.डूबने की सूचना पूरे क्षेत्र में पसर गया जसके बाद नदी घाट पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया.

एक ही परिवार के है दोनों युवक

दोनो मृतक एक ही परिवर के है.इधर मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. दोनो मृतको की माँ अपने आने पुत्र के याद में अचेत हो जा रही थी.

पांच भाई थे मृतक

मृतक आकाश तीन भाइयों में दूसरा नंबर था जो नौंवा वर्ग का विद्यार्थी था.आकाश के पिता हरेंद्र चौधरी गांव में ही रह कर दूध बेचने का काम करते है.वही मृतक गुड्डू दो भाइयों में में सबसे बड़ा था. जो मैट्रिक में पढ़ाई करता था.इसके पिता बिदेश में रह कर मजदूरी करते है.

19 घण्टे बाद मिली आकाश की शव

गोताखोरों की काफी खोज बिन के बाद हरेंद्र यादव के 14 वर्षीय पुत्र का शव 19 घण्टे बाद विशुनपुर स्थित स्टेट बोरिंग के पास से बरामद कर लिया गया. जिसके बाद गोताखोर गुड्डू की तलाश में जुटी हुई है।

24 घण्टे बाद भी नही मिला दूसरे भाई का सुराग

दाहा नदी में डूबने के 24 घण्टे बाद भी नही मिला मृतक आकाश के बाड़े भाई गुड्डू कुमार का सुराग.गोताखोर व प्रशासन की टीम ने दिन भर नदी में खोज बिन किया.नही मिलने के बाद अंत मे वापस लौट गये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026