परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवरा मुख्यमार्ग स्थित एसबीआई बैंक के ठीक सामने एटीएम से उचक्कों ने एक महिला शिक्षिका का एटीएम बदल कर 32 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़िता गायत्री देवी बताया कि वह शुक्रवार को एसबीआइ के एटीएम में रुपये निकासी के लिए आई थी। तभी दो युवक आए तथा किसी बहाने एटीएम बदल लिए और कुछ देर के बाद उसके खाते से 32 हजार रुपये की निकासी कर लिए।
जब रुपये निकासी का मोबाइल पर मैसेज आया तो तुरंत एसबीआइ शाखा प्रबंधक शशिभूषण कुमार को इसकी सूचना दी तथा कार्ड को ब्लाक कर दिया ताकि खाते की शेष राशि बच सके। शाखा प्रबंधक शशिभूषण कुमार ने बताया कि एटीएम से पैसा निकासी के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। अपना एटीएम कार्ड और पिन किसी अन्य व्यक्ति को न बताएं। समाचार प्रेषण तक पीड़ित महिला का विद्यालय एवं गांव का पता नहीं चल सका था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…