सिसवन: चैनपुर में डेंगू का कहर, एक सप्ताह में दो की मौत, आधा दर्जन से अधिक पीड़ित

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन के चैनपुर मुबारकपुर पंचायत के चौधरी टोला में डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। डेंगू से एक सप्ताह में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग पीड़ित बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान चौधरी टोला निवासी तूफानी चौधरी की पत्नी गीता देवी एवं बालेश्वर राम के पुत्र मुन्ना राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चैनपुर चौधरी टोला निवासी तूफानी चौधरी की पत्नी गीता देवी एक सप्ताह से बीमार थी, जिसकी जांच में डेंगू होने की बात कही गई थी एवं प्लेटलेट्स काफी कम हो गया था। जांच के बाद उसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वहीं एक सप्ताह पूर्व डेंगू से ही गांव के ही बालेश्वर राम के पुत्र मुन्ना राम की मौत हो गई थी।

वहीं एक सप्ताह में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोगों की पीड़ित होने की सूचना है। सभी पीड़ितों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। सभी पीड़ितों के प्लेटलेट्स काफी कम है और सभी की स्थिति गंभीर है। एक साथ इतने डेंगू के मरीज होने एवं एक सप्ताह में दो लोगों के डेंगू से मौत के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रभारी फोन करने पर फोन नहीं उठाते हैं। जानकारी के लिए जब अस्पताल प्रभारी से संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसका पता किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024