परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख मीरा देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में 2021-22 के कार्य के लिए नौ पंचायत की योजनाओं का चयन हुआ। पंचायत में किए कार्य की समीक्षा हुई तथा कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस वर्ष होने वाले कार्य पर कई लोगों ने विचार दिया। जिला पार्षद सोहिला गुप्ता ने पंचायत में होने वाले कार्य पर अपना मंतव्य दिया।
पंचायत में राशनकार्ड से वंचित लोगों को कार्ड बनाने का सुझाव दिया। प्रखंड में सभी कार्य समय से निष्पादित करने का प्रस्ताव दिया। इस वित्तीय वर्ष में होने वाले कार्य पर अपना प्रस्ताव दिया। इस मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार, सेंट्रल बैंक के प्रबंधक रितेश सिंह, ग्रामीण बैंक प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र ठाकुर, प्रसिद्ध कुमार, मुखिया क्रमश: कृष्णा कुमार, ललन सिंह, शंभू नाथ सिंह, रामअवतार राम सहित कई लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…