परवेज अख्तर/सिवान : शहर के एमएम कॉलोनी बाईपास में गुरुवार की सुबह इकरा पब्लिक स्कूल की बस पलटने से बच गई। इसका कारण एममए कॉलोनी समीप से सिसवन ढाला के सामने निकली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इस सड़क में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जिस समय बस असंतुलित हुई उस वक्त स्कूल के बच्चे बस में ही सवार थे, लेकिन ड्राइवर के सूझ-बूझ से बस को उसी हालत में रोक कर तुरंत ही बच्चों को गाड़ी से नीचे उतारा गया। नगर परिषद के वार्ड 28 में आने वाली ये सड़क जो की बाईपास रोड है। यह सड़क स्टेशन रोड से होकर बाहर-ही बाहर होकर हरदिया मोड़ पर निकल जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस सड़क में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके इस तरफ किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं जाता है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…