परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को जिलाधिकारी रंजीता के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा, एएसपी कांतेश मिश्रा, उत्पाद विभाग निरीक्षक अमृतेश कुमार तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सदर बीडीओ रमेंद्र कुमार की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों में जब्त 20 हजारों लीटर शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। विनिष्ट किए गए शराब की बाजार में अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। शराब विनिष्ट के लिए जीबी नगर थाना, आंदर थाना, जीरादेई थाना व अन्य थाने के थानाध्यक्ष शराब लेकर आये थे। एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि आदेश के बाद कुछ थानों में जब्त 20 हजार लीटर शराब पर रोलर चलाया गया। जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ की है। इनमें उत्पाद विभाग द्वारा 8900 लीटर शराब को विनिष्ट किया गया। जिसकी कीमत तकरीबन 60 लाख के करीब थी। इसके पूर्व में हजारों लीटर शराब नष्ट को तत्कालीन डीएम महेंद्र कुमार व एसपी सौरव कुमार साह की उपस्थिति में विनिष्ट किया गया था। उस समय भी तकरीबन दो करोड़ रुपये के शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाया गया था। विनिष्ट शराब में कई महंगी शराब भी शामिल थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…