Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्कूल में बेहोश हुई छात्रा, खून की थी कमी, अस्पताल में भर्ती

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के राजेंद्र स्टेडियम समीप स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार की अल सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वर्ग सात की छात्रा बेहोश होकर अचानक विद्यालय परिसर में ही गिर गई।  बाद में उस छात्रा को विद्यालय की वार्डेन प्रतिभा कुमारी एवं रसोइया सरोज कुंवर ने इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद में इसकी सूचना वार्डेन द्वारा उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल में जब तक पहुंचते तब तक वार्डेन तथा रात्रि प्रहरी राजू कुमार की देखरेख में उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक अहमद अली ने बताया कि पीड़िता के शरीर में खून की कमी की शिकायत है इसकी वजह से वह कमजोर हो गई है। खून की कमी से सर में दर्द एवं चक्कर खाकर गिर जाना स्वाभाविक है। पीड़ित छात्रा गोपालगंज जिले के सुंदरपट्टी गांव  निवासी कमल प्रसाद यादव की पुत्री अंशी कुमारी (13) है जो करीब एक वर्ष से उक्त विद्यालय में पढ़ती है। इस बाबत पूछे जाने पर विद्यालय की वार्डेन प्रतिभा कुमारी ने बताया कि सुबह में छात्रा के सर में दर्द हुआ जिसकी शिकायत पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी गई। वैसे विभागीय नियमानुसार विद्यालय की छात्राओं की स्वास्थ्य जांच भी कराई जाती है। समाचार लिखे जाने तक छात्रा का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026