Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

निर्माणाधीन मकान के छत से गिरे दो मजदूर, एक गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर  स्थित सलाउद्दीन मियां के निर्माणाधीन मकान के छत पर पानी टंकी लगा रहे दो मजदूर रविवार की अल सुबह संतुलन खोने के कारण गिरकर घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।  घायल दोनों मजदूर गोपालगंज जिले के चौरांव गांव निवासी इजहारुल हक उर्फ चांद तथा एकरामुल हक हैं। घायल एकरामुल हक की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक डॉ. अहमद अली ने बताया कि दोनों घायलों को अंदरूनी चोटें आई हैं। इसमें इजहारुल हक उर्फ चांद बाबू के सर में चोट लगने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों मजदूर श्रीनगर मोहल्ला स्थित सलाउद्दीन मियां के निर्माणाधीन मकान के छत के ऊपर टंकी लगा रहे थे तभी संतुलन खोने के कारण नीचे गिर गए जिससे दोनों घायल हो गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024