Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अंडा उबालने के दौरान छात्रा जली

परवेज अख्तर/सिवान : कस्तुरबा आवसीय विद्यालय में रह रही एक छात्रा का अंडा उबालने के दौरान हाथ जल जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित छात्रा का हाथ जलने की घटना गत सोमवार की बताई जा रही है। शनिवार को मामला उस समय उजागर हुआ जब पीड़ित छात्रा जख्म बढ़ने पर कुछ छात्राओं के साथ स्वयं इलाज कराने पहुंची। पीड़ित छात्रा थान क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी भगवान गोड़ की पुत्री नीतू कुमारी बताई जा रही हैं जो दरौली स्थित कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में रह कर वर्ग आठ में पढ़ाई करती है। छात्रा नीतू का आरोप था कि खाना बनाने वाली दोनों रसोईयां द्वारा सभी छात्राओं को बारी-बारी से रोटी, अंडा उबालने, बर्तन धोने सहित अन्य कार्यों के लिए दिन निश्चित किया गया है। उसी क्रम में सोमवार को मैं अंडा उबाल रही थी तभी मेरा हाथ जल गया, जिससे फफोला निकल गया। हाथ जलने की बात जब छात्रा ने रसोइसा से बताई तों जलने के स्थान पर कोलगेट टुथपेस्ट लगा दिया गया साथ हीं मुझे अस्पताल में ले जाकर इलाज नहीं कराया गया। शनिवार को जख्म में दर्द हुआ तो कुछ छात्राओं के साथ स्वयं इलाज कराने अस्पताल चली आई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026