परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जलटोलिया गांव में शुक्रवार की सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरान पटाखा छोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल मो. मुस्लिम का पुत्र मोहम्मद माजिद (35) है जिस पर मो. सादिक के पुत्र सोनू (18) ने पीछे से सर पर लाठी से मार कर घायल कर दिया। घाटना के बाद सोनू फरार है। विदित हो कि शुक्रवार की सुबह सोनू पटाखा छोड़ रहा था। इस पर मजीद ने सोनू को पटाखा छोड़ने से मना किया। इसके बाद बात आगे बढ़ गई और गांव से मुहर्रम जुलूस जब इमामबाड़ा के पास पहुंचा तो सोनू ने माजिद पर पीछे से लाठी से वार कर घायल कर दिया, जिससे मजीद का सिर फट गया। घायल मजीद को लोगों ने इलाज हेतु सिवान लाया जहां डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति में गोरखपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यछ मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है और इसकी जानकारी भी नहीं है। आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…